फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

Sun, 17 Jun 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में चार पर केस दर्ज
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास चार पर केस
विज्ञापन

चारों आरोपी फिलहाल फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना श्री हरगोबिंदपुुर के क्षेत्र में आते एक गांव में चार युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास किया।लड़की के भाई के आ जाने से आरोपी फरार हो गये। पुलिस ने लड़की के भाई के बयानों पर चारों आरोपियों के खिलाफ लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नाबालिग लड़की के भाई ने बताया कि वह शनिवार की देर शाम बाहर गया था। घर में उसकी बहन अकेली थी। बहन को अकेला देख गांव के प्रेम सिंह, दीप, लवली औैर बीर उसके घर में जबरदस्ती घुस आये और उसकी 15 साल की बहन से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। इसी बीच वह घर पहुंच गया। आरोपी उसे देख कर वहां से भाग खड़े हुए। एएसआई ने बताया चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed