फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विवाहिता के साथ रहता था, उसकी बेटी को ही कर दिया गर्भवती

विवाहिता के साथ रहता था, उसकी बेटी को ही कर दिया गर्भवती

Mon, 07 May 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ रहता था, उसकी बेटी को ही कर दिया गर्भवती
मां के साथ रहने वाले ने बेटी से किया रेप, गर्भवती
विज्ञापन

पति से नाराज होकर आरोपी के साथ दो साल से रह रही थी मां
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
शादीशुदा महिला के साथ लिव इन में रह रहे एक युवक ने उसकी बेटी से ही रेप कर दिया। लड़की जब गर्भवती हुई तो इसकी शिकायत मां से की। इसके बाद आरोपी युवक गुरप्रीत सिंह उर्फ बल्लू मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधानसभा हलका खेमकरन के एक गांव की रहने वाली महिला किसी बात पर अपने पति से नाराज होकर अपने बच्चों के साथ तरनतारन में गुरप्रीत सिंह उर्फ बल्लू के साथ करीब दो साल से बतौर पत्नी रह रही थी। 13 जनवरी 2018 को महिला किसी काम से बाजार गई थी। इस दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह बल्लू ने महिला की 19 वर्षीय लड़की को घर में अकेली देख उसके साथ रेप किया। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो बल्लू उसे जान से मारने की धमकियां देने लगा। इसके बाद भी वह लड़की को डरा धमकाकर दुराचार करता रहा। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो उसने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी दर्शन सिंह मान को दी। इसके बाद गुरप्रीत सिंह उर्फ बल्लू फरार हो गया। सोमवार को एएसआई नरिंदर कौर की जांच के बाद थाना सिटी तरनतारन में पीड़िता के बयान पर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ बल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एएसआई नरिंदर कौर ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed