{"_id":"5ab928964f1c1b324e8b4625","slug":"51522083990-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन पर ली टैक्सी जला दी, किश्तें भरना भी मुश्किल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन पर ली टैक्सी जला दी, किश्तें भरना भी मुश्किल
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन पर ली टैक्सी जलाई, कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने कहा-किश्तें भरना हो रहा है मुश्किल
कहा, थाना पुलिस कर रही है धक्केशाही
पठानकोट।
गांव सिहोड़ा कलां के एक व्यक्ति ने लोन पर खरीदी टैक्सी को जलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग जिला पुलिस से की है। पीड़ित का आरोप है कि उसने लोन पर टैक्सी खरीदी थी जिसे किसी ने जला दिया है। लेकिन आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसएसपी को मांग पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित अशोक कुमार पुत्र राम किशन निवासी गांव सिहोड़ा ने बताया कि उन्होनें एक निजी फाईनांस कंपनी से लोन लेकर गाड़ी खरीदी थी। जिसे वह टैक्सी के रूप में चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे थे। लेकिन जनवरी महीने में एक व्यक्ति ने उनके घर के बाहर खड़ी टैक्सी को जलाकर राख कर दिया। किसी रंजिश के चलते उक्त व्यक्ति ने ऐसा किया। उन्होनें कहा कि उसी समय उन्होनें थाना तारागढ़ की पुलिस को व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी और थाना तारागढ़ की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें साफ तौर पर आरोपी गाड़ी को आग लगाता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित अशोक कुमार ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह टैक्सी के कर्ज की दस हजार रुपये प्रतिमाह किश्त भर रहे हैं। रोजगार का एकमात्र साधन होने के कारण उनके लिए घर चलाना भी मुश्किल हो चुका है। लेकिन थाना तारागढ़ की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होनें एसएसपी से मांग की कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उन्हें मुआवजा दिलाया जाए, ताकि वह कर्ज चुका सकें।