{"_id":"5ac267014f1c1b99618b517f","slug":"41522689793-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाईक सवार की मौत, शव रोड पर रखकर जताया रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाईक सवार की मौत, शव रोड पर रखकर जताया रोष
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से बाइकसवार की मौत, प्रदर्शन
गुस्साए लोगों ने ट्रक के टायर की निकाली हवा, ट्रक चालक फरार
पठानकोट।
हलका भोआ में बस अड्डा सुंदरचक्क में बाइक सवार को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके रोष स्वरूप मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं क्षेत्रवासियों ने ट्रक के टायरों की हवा निकाल दी। हालांकि ट्रक ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया। मृतक की पहचान दलीप चंद निवासी बसंतपुरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक सुंदरचक्क से मलिकपुर की ओर जा रहा था। वहीं दलीप चंद मलिकपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे दलीप चंद की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए क्षेत्रवासियों ने ट्रक को रोककर उसकी हवा निकाल दी और ओवरलोड वाहनों व प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने बताया कि वह लंबे समय से सुंदरचक्क-मलिकपुर मार्ग पर ओवरलोड वाहन दिन रात चल रहे हैं। इस पर बार-बार प्रशासन से क्षेत्रवासियों ने इन्हें दिन के समय बंद करने की मांग भी की है लेकिन कोई भी कार्रवाई न होने के कारण आए दिन कोई न कोई हादसे होते रहते हैं। लोगों को बेवजह अपनी जान गवानी पड़ रही है।
थाना कानवां के प्रभारी परमजीत सिंह ने लोगों को आश्वासन देकर उन्हें शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो-7- घटना स्थल पर एकत्रित लोग व विलाप करते परिजन।
फोटो-7ए- मौके पर पहुंचे थाना कानवां प्रभारी परमजीत सिंह लोगो को शंात करवाते हुए।