फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कार व ट्राले की टक्कर से मोगा निवासी पति, पत्नी व ड्राईवर की मौत

कार व ट्राले की टक्कर से मोगा निवासी पति, पत्नी व ड्राईवर की मौत

Mon, 01 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
कार व ट्राले की टक्कर से मोगा निवासी पति, पत्नी व ड्राईवर की मौत
सड़क हादसे में कार सवार दंपति, चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन
तरनतारन-हरिके पत्तन नेशनल हाईवे पर सोमवार की सुबह कार और ट्राला के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दंपति और चालक की मौत हो गई और दंपति की बेटी घायल हो गई। थाना सदर पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगवानदास अपनी पत्नी सरोज रानी व बेटी स्मृति निवासी गली नंबर 4 न्यू गीता कालोनी मोगा किसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए स्विफ्ट कार पर अमृतसर जा रहे थे। सुबह सवा आठ बजे गांव अलादीनपुर में हरिके पत्तन की ओर जा रहे ट्राला से कार टकरा गई। हादसे में भगवानदास, पत्नी सरोज रानी व ड्राइवर हरनेक सिंह निवासी भराना जिला फिरोजपुर की मौके पर मौत हो गई और भगवानदास की बेटी स्मृति जख्मी हो गई। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर कमलमीत सिंह ने बताया कि आरोपी ट्राला चालक जसबीर सिंह निवासी अमृतसर मौके पर फरार हो गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed