{"_id":"5b92b03e867a557ea274cb92","slug":"31536340030-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 किलो चरस के साथ कश्मीरी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
31 किलो चरस के साथ कश्मीरी युवक गिरफ्तार
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
31 किलो चरस के साथ कश्मीरी युवक गिरफ्तार
स्कार्पियो गाड़ी की पिछली सीट को स्लीपिंग मोड में करके छुपाई थी
कुपवाड़ा से लेकर दिल्ली जा रहा आरोपी, थामाधोपुर नाके पर पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला पुलिस ने पंजाब-जेएंडके बॉर्डर पर कश्मीरी युवक को 31 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कुपवाड़ा से चरस लेकर दिल्ली जा रहा था। माधोपुर नाके पर पठानकोट पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान दबोच लिया।
एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि माधोपुर के स्थाई नाके पर जेएंडके की ओर से पंजाब में आ रही स्कार्पियो गाड़ी को चेक किया गयष पिछली सीट को स्लीपिंग मोड (सोने के लिए। पर एडजस्ट किया था। चेकिंग करने के लिए सीट को उठाया गया तो उसके नीचे से चरस के पैकेट निकले। जांच में चरस 31 किलोग्राम पाई गई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान गाई देसा जिला डोडा निवासी बशीर अहमद पुत्र सनाह उल्लाह के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि गाड़ी का दिल्ली नंबर है और गाड़ी कुपवाड़ा निवासी रशीद अहमद के नाम पर रजिस्टर है। एसएसपी ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में बशीर अहमद ने बताया कि उसे इसके बारे जानकारी नहीं थी। वह केवल ड्राइवर है और गाड़ी के मालिक ने उसे यह सामान दिया था, जिसे दिल्ली पहुंचाना था। एसएसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जेएंडके पुलिस से संपर्क कर ड्राइवर और गाड़ी के मालिक की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि ड्राइवर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।