फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुराने झगडे की रंजिश के चलते घर के बाहर फायरिंग की

पुराने झगडे की रंजिश के चलते घर के बाहर फायरिंग की

Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
पुराने झगडे की रंजिश के चलते घर के बाहर फायरिंग की
रंजिश में घर के बाहर फायरिंग
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव अवाण में पांच आरोपियों ने एक घर के बाहर फायरिंग की और फरार हो गए। मामला चार दिन पहले दो पक्षों के बीच हुए मामूली झगड़े की रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई नंद लाल के मुताबिक पुलिस को दी गई शिकायत में केवल सिंह निवासी अवाण ने बताया है कि रविवार की रात करीब 10 बजे घर में उसके चाचा के लड़का बलदेव सिंह और सतनाम सिंह मौजूद थे। इसी दौरान बाहर से गोलियां चलने की आवाज आई। जब केवल सिंह ने घर की छत पर चढ़कर देखा तो उनके घर के गेट के बाहर एक स्विफट कार में पांच लोग बैठे थे। इसी दौरान कार में बैठेे आरोपी गुरप्रीत सिंह ने अपनी दोनाली राइफल से दो फायर किए औैर अन्य कार में बैठे चार युवकों ने उन्हें जान से मार देने की धमकियां देनी शुरू कर दी। जब केवल सिंह ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी फरार हो गए। केवल सिंह केेेे बयानों पर आरोपी गुरप्रीत सिंह, राजविंदर सिंह दोनों निवासी गांव अवाण, गुुरजंट सिंह निवासी गांव समरायेे, प्रभजोत सिंह निवासी पबांराली और राजू वासी लालेनंगल के खिलाफ के दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed