{"_id":"5bec53f4bdec2269637c2b20","slug":"21542214644-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनेडा भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैनेडा भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार की ठगी
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े लाख ठगे
महिला समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कनाडा में वर्क परमिट लगवाने के नाम पर 14 लाख 50 हजार रुपये की ठगी मारने के आरोप में थाना सेखवां पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस को दी गई शिकायत में कुलविंदर सिंह निवासी नौशहरा मझा सिंह ने बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था। उसका संपर्क बलजिंदर सिंह निवासी मलियां फकीरां, राहुल और अंजू निवासी फतेहनंगल से संपर्क हुआ। दोनों पक्षों के बीच कनाडा में वर्क परमिट पर भेजने के लिये सौदा 18 लाख में हुआ। उसने उक्त तीनों आरोपियों को 14 लाख 50 हजार दिये और कहा कि बाकी के पैसे वह उनको बाद में देगा। शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने न तो उसको विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस कर रहे हैं। ऐसा करके उक्त तीनों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी एएसआई बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच डीएसपी रूरल ने की। जांच में आरोप सही मिले। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेखवां में मामला दर्ज किया गया। एएसआई के मुताबिक आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।