{"_id":"5bb4f490867a554f1f568fd2","slug":"21538585744-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ऊधनवाल में गंदी जगह पर एक बंद गठड़ी में से गुरूबाणी की पोथियां और गुटका साहिब मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव ऊधनवाल में गंदी जगह पर एक बंद गठड़ी में से गुरूबाणी की पोथियां और गुटका साहिब मिले
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब घुमाण में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी
गांव ऊधनवाल में गंदी जगह पर गठरी में से गुरुबाणी की पोथियां और गुटका साहिब मिले
अज्ञात साइकिल सवार के खिलाफ धार्मिक ग्रंथों का अपमान करने के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कस्ब घुमाण के गांव उधनवाल में मंगलवार की रात को एक गंदी जगह पर गठरी से गुरुबाणी की चार पोथियां, चार गुटका साहिब, श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब के स्वरूप मिले। बताया जा रहा है कि इस गठरी को मंगलवार की दोपहर अज्ञात व्यक्ति साइकिल पर वहां फेंक गया था। जब गांव के लोगों को कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने रात को गठरी खोली। इस पर गठरी से धार्मिक पोथियां और स्वरूप मिले। घटना के बाद गांव के लोगों में भारी रोष है सूचना मिलते ही सिख संगठनों के मुखी रात और डीएसपी वरिंदरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे। थाना घुमाण पुलिस ने अज्ञात साइकिल सवार के खिलाफ धार्मिक ग्रंथों के अपमान करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी पंजाब के सेवादार रणजीत सिंह ने कहना है यह कोई नई घटना नहीं है। सूबे में लगातार बेअदबी की घटनाएं हो रही हैं। सरकार ऐसे में सख्त कार्रवाई करे। दूसरी तरफ, सिख कौम ने बरगाड़ी में हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के खिलाफ बरगाड़ी में मोर्चा लगाया है, ताकि बेअदबी करने वाले आरोपियों को पकड़ा जाए। उनकी सरकार से मांग है कि पोथियों का अपमान करने वालों को पकड़ा जाए।
डीएसपी वरिंदरप्रीत सिंह ने बताया कि पोथियों का अपमान करने के आरोप में घुमाण पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव के सरपंच के मुताबिक अपमान करने वाले उस अज्ञात व्यक्ति का हुलिया बताया गया है। इसके मद्देनजर लिंक रोड व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। कई एनजीओ के मेंबर भी लगाए गए हैं जो सरपंच की ओर से बताए अज्ञात आरोपी के हुलिये जैसे व्यक्ति पर नजर रखेंगें। जांच के दौरान जो भी पहलू सामने आ रहा है, उसकी जानकारी साथ ही साथ एसएसपी को दी जा रही है। वहीं गुरूबाणी की पोथियां, चार गुटका साहिब और गुरुओं के स्वरूप गुरुद्वारा साहिब की कमेटी को सौंप दिए गए है। डीएसपी ने कहा आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।