फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दोस्त को शमशानघाट ले जाकर नशे का लगाया टीका,युवक हुआ बेहोश 17-56-53

दोस्त को शमशानघाट ले जाकर नशे का लगाया टीका,युवक हुआ बेहोश 17-56-53

Wed, 11 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
दोस्त को शमशानघाट ले जाकर नशे का लगाया टीका,युवक हुआ बेहोश 17-56-53
शमशानघाट में लगाया नशीला टीका, घर पहुंचते ही युवक हुआ बेहोश
विज्ञापन

-आरोपी दोस्त बोल- बड़ा ढीला लगदां आजा फिर तैनू कायम करदें हां
-आरोपी युवक गिरफ्तार, चार ग्राम हेरोइन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस थाना घन्नियां के बांगर के आधीन आते गांव कादियां राजपूत में एक दोस्त ने अपने दोस्त को गांव के शमशान घाट में ले जाकर नशे का टीका लगा दिया। इसके बाद वह घर पहुंचते ही बेहोश हो गया। घर वाले उसे एक निजी डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए, जहां वह होश में आ गया। पुलिस थाना घन्नियां के बांगर में आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक से हेरोइन भी बरामद हुई है।

इस संबंध में थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि अजयपाल सिंह वासी गांव कादियां राजपूत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह अपने घर के बाहर सुस्त अवस्था में खड़ा था। कुछ मिनटों के बीच ही आरोपी मनदीप सिंह निवासी रसूलपुर टपरियां फतेहगढ़ चूड़ियां उसके पहुंचा। पहुंच कर मनदीप सिंह ने उसे कहा कि वह आज सुस्त सा लग रहा है। चल मेरे साथ मैं तुझे चुस्त कर देता हूं। अजयपाल सिंह ने आगे बताया कि आरोपी मनदीप सिंह उसे गांव की शमशानघाट में ले गया और कहने लगा अभी वह उसे कायम कर देता है। इस दौरान मनदीप सिंह ने अपनी पैंट की जेब से एक पुड़िया निकालकर पानी में घोल कर उसकी बाएं बाजू में सिरिंज से टीका लगा दिया। टीका लगाने के बाद वह वहां से फरार हो गया। वह बड़ी मुश्किल से किसी तरह घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गया। घरवालों ने एक निजी डॉक्टर को बुलाकर उसकी दवा करवाई जिससे कुछ समय के बाद वह होश में आ गया और उसने सारी कहानी अपने परिवार और पुलिस को बताई। वहीं, इस संबंध में एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि इस संबंध में अजयपाल सिंह के बयानों पर आरोपी मनदीप सिंह के खिलाफ किसी का नुकसान करने के इरादे से कोई जहरीली चीज का उपयोग करने के आरोप में धारा 328 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार देर रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो आरोपी से 4 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। इस लिए उसके खिलाफ धारा 328 के अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फोटो- 11जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- पकड़ा गया आरोपी दोस्त पुलिस की हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed