{"_id":"5a257b484f1c1b60678bf43d","slug":"21512405832-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के गैंगस्टरों को यूपी में मिल रही है पनाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के गैंगस्टरों को यूपी में मिल रही है पनाह
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गैंगस्टरों को यूपी में मिल रही पनाह
मेरठ से मिलते हैं हथियार, वारदात के बाद नेपाल से सटे जिलों में बनाते हैं ठिकाना
रमेश शुक्ला सफर
अमृतसर।
सूबे के गैंगस्टरों को यूपी में पनाह मिल रही है। पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्या को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकियों को सुपारी देने की बात से खुफिया विभाग इंकार नहीं कर रहा है वहीं दूसरी तरफ खुफिया विभाग ने संकेत दिए हैं कि सूबे के गैंगस्टरों को यूपी में सियासत से जुड़े कुछ चेहरे पनाह दे रहे हैं।
इनमें कुछ सफेदपोश भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनका जुर्म की दुनिया में खासा प्रभाव। यह लोग पंजाब के गैंगस्टरों को मेरठ से दो नंबर का हथियार पहुंचाने में मदद करते हैं। खुफिया विभाग ने पंजाब पुलिस व सबबे के गृह विभाग को भी सूचना दी है कि यहां के कुछ गैंगस्टरों को यूपी में नेपाल से सटे जिलों कते फार्म हाउस में पनाह दी जाती है। दो नंबर के पहचान पत्रों पर उन्हें मौका मिलते ही नेपाल भेजकर विदेश भेजा जाता है। ऐसे गैंगस्टरों की सांठ गांठ यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश से लेकर कई प्रदेशों में ठिकाने हैं। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव कहते हैं कि अमृतसर में हिंदू नेता विपन शर्मा की हत्या के बाद गैंगस्टर दूसरे राज्य में पनाह लेकर रह रहे हैं, हालांकि उन्होंने जांच में कोई बाधा न पहुंचे, इसके लिए बाकी बातें समय आने पर बताने को कहा है। बता दे, पंजाब के कई परिवार यूपी में फार्म हाउस बनाकर खेती करते हैं। ऐसे फार्म हाउस गैंगस्टरों के ठिकाने हो सकते हैं। गैंगस्टरों को विदेश भेजने के लिए नेपाल से सटे कई जिले हैं, जहां उन्हें जाली पहचान पत्र के सहारे नेपाल भेज दिया जाता है। चूंकि भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंध हैं, ऐसे में नेपाल जाने के लिए किसी भी भारतीय को पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ती, नेपाल जाने के लिए केवल पहचान पत्र को ही देखा जाता है।
गैंगस्टरों को पनाह देने में जेल में कैद हैं पिंटू तिवारी
अमृतसर। नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपी गोपी घनश्यामपुरिया को 50 लाख रुपये लेकर उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी के शिकंजे से छुड़ाने के आरोप में अमृतसर की सेंट्रल जेल में कैद कांग्रेसी नेता संदीप उर्फ पिंटू तिवारी कीगिरफ्तारी के बाद खुफिया विभाग की रिपोर्ट में यह बात साफ कर दी है कि पंजाब के गैंगस्टरों को यूपी की सियासत पनाह दे रही है। पिछले माह उत्तर प्रदेश से अमृतसर आए एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर) आनंद कुमार ने भी अपनी रिपोर्ट में प्रिंसिपल होम सेक्रेटरी अरविंद कुमार को यही रिपोर्ट दी है। अमृतसर से जांच के बाद लखनऊ जाकर आनंद कुमार ने तत्कालीन डीजीपी सुलक्खन सिंह से इस बारे में मुलाकात करके सारी रिपोर्ट दी है। अमृतसर के शराब कारोबारी और गैंगस्टर अमनदीप सिंह के बीच बातचीत की वायस रिकॉर्डिंग में गोपी घनश्यामपुरिया को यूपी पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए 50 लाख में सौदा तय होने की आडियो रिकार्डिंग वायरल होने के बाद यूपी व पंजाब पुलिस दोनों ही सकते में हैं।
विज्ञापन
यूपी के कई सियासतदानों पर है गैंगस्टर की छाप
यूपी के कई सियासतदान ऐसे हैं, जिन पर गैंगस्टर का लेबल लगा है। गैंगस्टर से नेता बने सियासी चेहरों की पंजाब में तूती बोलती है। पंजाब के गैंगस्टर उनके लिए सुपारी लेकर काम जहां करते हैं वहीं पंजाब में वारदातों के बाद उनके पास पनाह भी लेते हैं। ऐसे कुछ गैंगस्टरों व यूपी के सियासी नेताओं की लिस्ट पंजाब सरकार ने गृहविभाग को बनाने की हिदायत दी है। खुफिया विभाग की माने तो पंजाब के करीब एक दर्जन मोस्ट वांटेड गैंगस्टर यूपी की सियासत में सफेदपोश बनकर उनके अंगरक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं।
गैंगस्टर सोशल मीडिया के सहारे करते हैं वारदात
खुफिया रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अब सोशल मीडिया को खंगाल रही है। पंजाब में हिंदू नेताओं की हत्याओं के बाद जिस तरह तार विदेशों से जुड़े हैं, उससे साफ जाहिर हो गया है कि गैंगस्टरों को विदेशों से पैसा मिल रहा है। विदेशों से हवाला केी जरिये दिल्ली वाया पंजाब पैसा पहुंचाया जा रहा है। गैंगस्टरों को पनाह देने वालों में सियासत के कई चेहरे हैं, जिनके बारे में खुफिया रिपोर्ट पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान की सरकारों को भेजी गई है। माना जा रहा है कि गैंगस्टर वारदात के बाद छद्म भेष में पड़ोसी राज्यों में कुछ दिन छिपे रहते हैं। ऐसे कई नेताओं के बारे में खुफिया विभाग जानकारी जुटा रहा है।