फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जीजा की हत्या के मामले में नामजद आरोपी साला गिरफ्तार,भेजा जेल

जीजा की हत्या के मामले में नामजद आरोपी साला गिरफ्तार,भेजा जेल

Sun, 10 Feb 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
जीजा की हत्या के मामले में नामजद आरोपी साला गिरफ्तार,भेजा जेल
जीजा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बेटे की हत्या के आरोपी पिता को पुलिस ने रिमांड के बाद भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कलगीधर कालोनी के रहने वाले टूरिस्ट ड्राइवर मनजिंदर सिंह की हुई हत्या के मामले में नामजद दूसरे आरोपी मृतक के साले सतनाम सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सतनाम सिंह पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था।
थाना कादियां के एसएचओ इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ने बताया कि अपने जीजा मनजिंदर सिंह का कत्ल करने के आरोप में सतनाम सिंह निवासी छेहरटा अमृतसर नामजद था। वह पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। शनिवार की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि सतनाम सिंह बटाला में मौजूद है। पुलिस ने जालंधर रोड बटाला से आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह को कोर्ट में पेश किया गया है। अदालत ने आरोपी सतनाम सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया मनजिंदर की हत्या के मुख्य आरोपी उसके पिता जोगिंदर सिंह को भी पुलिस का दो दिनों का रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी पिता जोगिंदर सिंह को भी जेल भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह से पुलिस ने वह स्विप्टि कार भी बरामद कर ली है, जिस कार ने पिता जोगिंदर सिंह और सतनाम सिंह मनजिंदर के शव को रेलवे लाइन के पास फेंक कर आए थे।
विज्ञापन

यह है मामला
पांच फरवरी को गांव तलवंडी झूंगला के पास एक टूरिस्ट ड्राइवर मनजिंदर सिंह का खून से सना शव मिला था। पुलिस ने मनजिंदर सिंह के पिता जोगिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।। जब पुलिस ने अपनी तफ्शीश के दौरान पिता जोगिंदर सिंह से पूछताछ की तो उसने कबूला कि उसका बेटा शराब पीकर उससे और अपनी पत्नी लड़ाई झगड़ा करता था। चार फरवरी की रात को भी मनजिंदर सिंह ने उनसे झगड़ा किया। इस पर उसने बेटे मनजिंदर सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पिता ने मनजिंदर सिंह के साले सतनाम सिंह को भी अमृतसर से बटाला बुलाया। दोनों ने शव को खुर्द-बुर्द करके मनजिंदर के शव को गांव तलंवड़ी झूंगला के रेलेवे लाइन के पास फेंक कर घर आ गये थे। गुनाह कबूल करने के बाद कादियां पुलिस ने पिता जोगिंदर सिंह और सतनाम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed