फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोरों ने दीवार फांद कर गोदाम के दफ्तर से 4 लाख 71 हजार चुराये

चोरों ने दीवार फांद कर गोदाम के दफ्तर से 4 लाख 71 हजार चुराये

Mon, 28 Jan 2019 10:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दीवार फांद कर गोदाम के दफ्तर से  4 लाख 71 हजार चुराये
दीवार फांदकर गोदाम से लाखों रुपये चोरी
विज्ञापन

दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गोदाम की दीवार फांदकर नकाबपोश चोरों ने लाखों की नकदी चोरी कर ली और फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अक्षय महाजन निवासी मॉडल टाउन जालंधर ने बताया कि उसकी इंद्र गैस एजेंसी का गोदाम गांव मड़ियांवाल में है। इसकी निगरानी के लिए ठाकुर मंडल निवासी बिहार को चौकीदार के तौर पर रखा गया है। शाम के समय वह चले गए और चौकीदार ठाकुर ने गोदाम के सारे लॉक लगा दिए। रविवार सुबह ठाकुर मंडल ने उन्हें फोन करके बताया कि रात के समय जब वह सो गया था तो पीछे से चोरों ने गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसका उसे सुबह पता चला। चोरों ने दफ्तर व गोदाम के ताले तोड़े थे और दफ्तर में रखी करीब 4 लाख 71 हजार की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

अक्षय महाजन ने बताया कि सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि करीब 1:50 रात को दो अज्ञात व्यक्ति गोदाम की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने अपने मुंह किसी चीज से बांधे हुए थे। उन्होंने पहले चौकीदार का दरवाजा बाहर से बंद किया फिर गोदाम के अंदर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। थाना सिविल लाइन के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का जायजा ले लिया है। वहीं थाना सिविल लाइन बटाला में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed