फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 17 लाख रुपए की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 17 लाख रुपए की ठगी

Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 17 लाख रुपए की ठगी
विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 17 लाख ठगे
विज्ञापन

महिला सहित तीन के विरुद्ध मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। विदेश भेजने के नाम पर साढ़े 17 लाख की ठगी करने वाली एक महिला सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस स्टेशन धारीवाल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फरार हैं।

पुलिस स्टेशन धारीवाल में तैनात एएसआई राजविंद्र सिंह ने बताया कि जोगिन्द्र सिंह पुत्र मेला सिंह निवासी लाल बाग धारीवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें उसने आरोप लगाया कि जॉनसन, अंजू निवासी समीप केजे अस्पताल धारीवाल व बलजिंद्र सिंह निवासी गांव मल्लियां फकीरां ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। रिपोर्ट के आधार पर उप पुलिस कप्तान कंट्रोल रूम गुरदासपुर रमिन्द्र सिंह ने जांच की तो पाया कि उक्त आरोपियों ने जोगिन्द्र सिंह को विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है। पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed