{"_id":"5ba27d85867a55013a6c4d63","slug":"201537375621-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार एमएल शराब के साथ दीनानगर का व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 हजार एमएल शराब के साथ दीनानगर का व्यक्ति गिरफ्तार
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने छन्नी बेली से दीनानगर 30 हजार मिली शराब ले जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान देवेंद्र पाल निवासी डीडा, दीनानगर के रूप में हुई है।
एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से धीरा पुल पर नाकाबंदी की हुई थी कि इसी दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार युवक को देखा। जैसे ही पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो उसने वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने उसके वाहन पर रखे कैन को खोलकर देखा तो उसमें 30 हजार मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। एएसआई ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी ने माना कि वह यह शराब छन्नी बेली से लेकर आया था। उसे आगे दीनानगर स्थित डींडा में बेचने ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।