{"_id":"5cc09670bdec22145c47019c","slug":"191556125296-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती गावं दियालपुर में मिला पाकिस्तानी कबूतर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीमावर्ती गावं दियालपुर में मिला पाकिस्तानी कबूतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में पकड़ा पाकिस्तानी कबूतर
पंजे में बंधी थी लाल रंग की झांझर, पर्ची में लिखा था शकील और मोबाइल नंबर
सीमावर्ती गांव के लोगों के उस पार बैठे पाकिस्तानियों से होते हैं कबूतर मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। पाकिस्तान के साथ सटे अजनाला तहसील के गांव दियालपुर में एक किसान की छत पर बैठे पाकिस्तानी कबूतर मिलने से सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई है। पूर्व सरपंच व किसान जसबीर सिंह रंधावा के घर की मुंडेर पर बैठे इस कबूतर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस चौंकी गगोमेहल के हवाले कर दिया है।
किासन जसबीर रंधावा ने बताया की बुधवार सुबह उन्होंने देखा की घर की छत की मुंडेर पर सफेद रंग का एक कबूतर बैठा हुआ है। कबूतर के एक पंजे में एक लाल रंग की एक झांझर बंधी हुई थी। उन्होंने इस कबूतर को पकड़ कर देखा।झ् ांझर के साथ ही एक पर्ची भी थी। उसने इस पर्ची को खोला। उर्दू भाषा में लिखा होने के कारण वह इस कबूतर को गांव में एक उर्दू जानकर के पास ले कर गया। उसने बताया की पर्ची में उर्दू भाषा में शकील व एक मोबाइल नंबर लिखा है। रंधावा ने गांव वासियों के साथ चौकी जाकर कबूतर पुलिस के हवाले कर दिया।
उल्लेखनीय है अजनाला व अटारी सेक्टर के सीमावर्ती गांवों के कई नौजवान कबूतर पालने के शौक रखते है। पाकिस्तान वाघा सीमा व अजनाला के उस पार स्थित पाकिस्तान गांव के लोगों को भी कबूतर पालने के शौक है। दोनों तरफ सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के बीच कबूतर मुकाबले होते रहते है। यह मुकाबले दोनों देशों के सीमावर्ती लोग अपने-अपने घरों की छत से कंट्रोल करते है। कई बार इन मुकाबलों में कबूतर एक दूसरे के देशों में पहुंच जाते है। अटारी सीमा पर स्थित गांव दोउके तीन तरफ से घिरा हुआ है।कबूतर मुकाबला के दौरान कई पाकिस्तानी कबूतर इस गांव के लोगों के पास है।