{"_id":"5c168307bdec2257056305dd","slug":"191544979207-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्रांस भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी
महिला समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पुलिस ने फ्रांस भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सदर के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह निवासी गांव धीर ने पुलिस को बताया कि उसने अपने लड़के को वर्क परमिट पर विदेश फ्रांस भेजना था। इसके चलते उसकी पहचान जसप्रीत कौर, हुकमजीत सिंह निवासी गांव मेतले और राज कुमार निवासी नूरमहल से हुई। इन लोगों की उससे 12 लाख रुपये में फ्रांस में वर्क परमिट पर भेजने की बात तय हुई। इसके बाद उक्त एजेंटों ने उनके बेटे को वर्क परमिट पर फ्रांस नहीं भेजा। ऐसा करके उक्त आरोपियों ने उनसे धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच उप कप्तान इंवेस्टीगेशन बटाला सुच्चा सिंह बल्ल ने की तो आरोपों के ठीक पाए जाने पर एसएसपी बटाला के आदेशों पर उक्त तीनों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।