{"_id":"5beda2b5bdec226985592da6","slug":"191542300341-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दीनपुर के सरपंच पर हमला करके वाले एक परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव दीनपुर के सरपंच पर हमला करके वाले एक परिवार के पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंच पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना धारीवाल के अधीन पड़ते गांव दीनपुर के सरपंच पर तेजधार हथियारों से हमलाकर अपने घर में बंदी बनाने वाले एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एसआई सर्बजीत सिंह ने बताया कि घायल सरपंच सतनाम सिंह पुत्र सोहन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बताया कि वह 14 नवंबर को गांव की ही परमजीत पत्नी सर्बजीत को उसके घर दवाई देकर वापस आ रहा था। सुबह करीब 10.30 बजे जैकब, राहुल, सतीश, परमजीत, मोना सभी निवासी गांव दीनपुर ने उस पर रिवायती हथियारों से हमला करके उसे घायल कर दिया। इसके बा द उसे उठाकर अपने घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। शोर मचाने के बाद उसके भाई व अन्य लोगों ने उसे आकर छुड़वाया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के बयान पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।