{"_id":"5bc6140bbdec2269aa2a0e26","slug":"191539707915-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी की नौकरी के लिये ज्वाइनिंग लेटर दिलवाने के नाम पर डेढ़ लाख रूपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवारी की नौकरी के लिये ज्वाइनिंग लेटर दिलवाने के नाम पर डेढ़ लाख रूपये की ठगी
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइनिंग लेटर दिलवाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
आरोपी के खिलाफ श्री हरगोबिंदपुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पटवारी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने के आरोप में श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस चौकी हरचोवाल के इंचार्ज एएसआई हरिंदर सिंह ने बताया कि श्री हरगोबिंदुपर पुलिस को शिकायतकर्ता महिला शरणजीत कौर निवासी गांव पैरोशाह ने अपने बयान में बताया कि उसने पटवारी का टेस्ट पास किया था। टेस्ट के बाद उसका नाम वेटिंग में था। इसी दौरान सुरिंदर सिंह निवासी सिंगपुरा हाल निवासी धारीवाल से उसका संपर्क हुआ। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे 150000 रुपये दे। वह उसे पटवारी की नौकरी के लिए ज्वाइनिंग लेटर दिलवा देगा। आरोपी युवक की बातों के जाल में वह फंस गई और ज्वाइनिंग लेटर के लिए उसने सुरिंदर सिंह को डेढ़ लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने न तो उसको पटवारी का नियुक्ति पत्र दिलवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि ऐसा करके आरोपी ने उससे धोखाधड़ी की है। एएसआई हरिंदर सिंह ने बताया कि इन आरोपों की जांच श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी वरिंदरप्रीत सिंह ने की तो आरोप ठीक पाए गए। इसके बाद आरोप सिद्ध होने पर एसएसपी बटाला के आदेश पर आरोपी सुरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।