{"_id":"5b40f05e4f1c1b77468b5277","slug":"191530982494-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विभिन्न मामलों में विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख 50 हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो विभिन्न मामलों में विदेश भेजने के नाम पर 36 लाख 50 हजार ठगे
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर 33 लाख ठगे
3 लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना कोटली सूरत मल्ली के एएसआई मुखदेव सिंह ने बताया कि प्रभजोत कौर निवासी अर्लीभन्न ने 9 अप्रैल 2018 को शिकायत दी थी कि उसने और उसके बेटे गुरकीरत सिंह ने कनाडा जाने के लिए मलकीत सिंह, संकल्प सिंह निवासी लुधियाना और अमित कुमार निवासी जयपुर को उसे और उसके बेटे गुरकीरत सिंह को कनाडा भेजने के लिये 33 लाख रुपये दिए थे। लेकिन आरोपी उन्हें अमृतसर से चेन्नई ले गए और उन्हें जाली वीजा और टिकटें दे दी। प्रभजोत कौर ने बताया जब इन लोगों से धोखाधड़ी के बारे में पूछा तो आरोपी उनसे किए इकरार से मुकर गए और न तो उन्हें कनाडा भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। महिला प्रभजोत कौर की शिकायत की जांच उप कप्तान इन्वेस्टिगेशन बटाला ने की। इसके बाद आरोपी पाए जाने पर एसएसपी बटाला के आदेशों पर थाना कोटली सूरत मल्ली में तीनों के खिलाफ धारा 420, 467 समेेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
एक अन्य मामले में साढ़े तीन लाख ठगे
वहीं एक अन्य मामले में थाना कादियां की एसआई प्रीती ने बताया कि कंवलजीत सिंह निवासी मोहल्ला धर्मपुरा ने 7 दिसंबर 2017 को शिकायत दी थी कि लवजीत सिंह निवासी चंडीगढ़, जोगिंदरपाल निवासी हरियाणा ने उसे विदेश भेजने के लिए 3 लाख 50 हजार रुपये लिये थे। लेकिन आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। शिकायत की जांच के बाद एसएसपी बटाला के आदेश दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 120 बी के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।