फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दो मामलों में कनाडा भेजने के नाम 20 लाख 50 हजार रूपये की ठगी

दो मामलों में कनाडा भेजने के नाम 20 लाख 50 हजार रूपये की ठगी

Sun, 18 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
दो मामलों में कनाडा भेजने के नाम 20 लाख 50 हजार रूपये  की ठगी
कनाडा भेजने के नाम 20 लाख की ठगी
विज्ञापन

विभिन्न पुलिस थानों में दंपति समेत चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। दो विभिन्न पुलिस थानों में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में कनाडा भेजने के नाम पर 16 लाख और दूसरे में चार लाख 50 हजार रुपये की ठगी की गई।
श्री हरगोबिंदपुर पुलिस के एएसआई मदन मोहन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता हरजीत सिंह निवासी गालोवाल ने बताया कि करनदीप सिंह और दिलीप कुमार निवासी जहुरा थाना टांडा ने उनसे कनाडा भेजने के लिए 16 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उक्त दोनों आरोपियों ने न तो उनको कनाडा भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। ऐसा करके दोनों आरोपियों ने उनसे धोखाधड़ी की है। एएसआई ने बताया कि आरोपों की जांच डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर ने की तो आरोप ठीक पाए गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस थाना घन्नियां के बांगर के एसआई रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में हरनीत सिंह निवासी गांव कोट अहमद खां ने बताया है कि उन्होंने और उनके परिवार को कनाडा भेजने के लिए अशोक तिवाड़ी व उसकी पत्नी मीरा तिवाड़ी निवासी पटियाला को 4 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद उक्त दंपति ने न तो उनको कनाडा भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच एंडी फ्राड स्टाफ के इंचार्ज और एसपी इन्वेस्टीगेशन बटाला ने की तो आरोप ठीक पाए गए। इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेश पर दंपति के खिलाफ थाना घन्नियां के बांगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed