{"_id":"5baa5fe4867a557ecb2eba5d","slug":"181537892324-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओट सैंटर में नशा छोड़ने आए युवकों ने डाक्टर से की मारपीट तथा गाली गलौच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओट सैंटर में नशा छोड़ने आए युवकों ने डाक्टर से की मारपीट तथा गाली गलौच
Updated Tue, 25 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओट सेंटर में युवकों ने डॉक्टर को पीटा
कलानौर पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मामला
एक आरोपी गिरफ्तारी, दूसरे की तलाश में छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र कलानौर में स्थित ओट सेंटर में नशा छोड़ने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे दो युवकों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से गाली गलौज कर मारपीट की। मारपीट व गाली गलोच करने का मामला सामने आया है। थाना कलानौर पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ओट सेंटर में ड्यूटी पर तैनात एसएमओ डॉ. गुरविन्द्रजीत सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि मंगलवार की सुबह 11 बजे के करीब नए रोगियों की आईडी बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी वीर सिंह अपने साथी सहित अस्पताल पहुंचा और बगैर बारी के ही रजिस्ट्रेशन करने का दबाव बनाने लगा। इस मैने पर उससे बारी आने का इंतजार करने के लिए कहा। इस पर दोनो गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर वीर सिंह ने मारपीट शुरू कर दी। सेंटर में मौजूद स्टाफ और अन्य मरीजों ने उन्हें बचाया। एसआई जगीर सिंह ने बताया आरोपी वीर सिंह और हरपाल सिंह दोनों निवासी गांव अगवान के विरुद्ध कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी आरोपी हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वीर सिंह फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।