फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मानसिक रोगी बीएसएफ जवान ने सिविल अस्पताल के अटेंडेंट को पीटा

मानसिक रोगी बीएसएफ जवान ने सिविल अस्पताल के अटेंडेंट को पीटा

Fri, 21 Sep 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रोगी बीएसएफ जवान ने सिविल अस्पताल के अटेंडेंट को पीटा

विज्ञापन
मानसिक रोगी बीएसएफ जवान ने सिविल अस्पताल के अटेंडेंट को पीटा
सिविल अस्पताल प्रशासन ने थाना डिवीजन नंबर 1 में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सिविल अस्पताल में अटेंडेंट की बिना कारण मानसिक रोगी बीएसएफ जवान ने बुरी तरह पिटाई कर दी। अटेंडेंट ने किसी तरह भाग कर जान बचाई और मेडिकल करवाकर सैनिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल, बीएसएफ जवान भी अन्य मरीजों के साथ डॉक्टर के केबिन के बाहर खड़ा था। इसी दौरान डॉ. इंद्र कुमार के कमरे के बाहर तैनात अटेंडेंट जुनैद निवासी तहसील बसौहली, जम्मू कश्मीर बाहर खड़े मरीजों को एक-एक करके कमरे में जांच के लिए भेज रहा था। तभी वहां खड़े सैनिक के मन में कोई बात आई और उसने अटेंडेंट जुनैद के साथ पीटना शुरू कर दिया। इससे पहले अटेंडेंट कुछ समझ पाता, सैनिक उसे पीटता चला गया। किसी तरह जुनैद ने वहां से भागकर जान बचाई और मेडिकल करवाकर शिकायत थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस को दी। अटेंडेंट जुनैद ने बताया कि वह डैम औस्ती के तौर पर भर्ती हुआ था और कुछ माह पहले ही सिविल अस्पताल में उसकी ड्यूटी लगी है। अचानक हुए इस हमले के बाद आसपास खड़े लोग और खुद घायल जुनैद इस बात को लेकर बेहद हैरान है कि बेवजह आखिरकार क्यों उसकी पिटाई कर दी गई। जुनैद के मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई है। वहीं सैनिक का उपचार कर रही मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. सोनिया मिश्रा ने कहा कि जवान पिछले दस दिन से सिविल अस्पताल में इलाज करा रहा है और वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। सैनिक से जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि जुनैद को देखकर उसे पता नहीं क्या हो गया और उसने उसकी पिटाई कर दी। वहीं एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। इस संबंध में बीएसएफ जवान के कमांडिंग अफसर से भी बात हुई। मिलिट्री पुलिस के अधिकारी जवान को अपने साथ ले गए। जवान ने अपनी हरकत के लिए माफी मांगी है।

फोटो:-9-घटना की जानकारी देता अटेंडेंट जुनैद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed