{"_id":"5a8711ca4f1c1b05738b7b87","slug":"181518801354-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से हेरोईन सप्लाई करने आये महिला समेत दो लोग काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली से हेरोईन सप्लाई करने आये महिला समेत दो लोग काबू
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी में महिला समेत दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
नशा तस्करी पर नकेल कसने के लिए पंजाब पुलिस की ओर से बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स की एक टीम ने इंचार्ज भारत भूषण की अगुवाई में महिला समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर दिल्ली से हेरोइन लेकर पठानकोट आ रहे थे। जहां से हिमाचल प्रदेश के कुछ लोगों को यह हेरोइन दी जानी थी। हालांकि पुलिस ने नशे के लेनदेन से पहले ही आरोपियों को 194 ग्राम हेरोइन समेत काबू कर लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान प्रभजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी जलबरियां, जिला कपूरथला और ज्योति पत्नी रविंदर सिंह निवासी गल्जियां, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली से नशे की खेप ला रहे थे। महिला आरोपी के खिलाफ पठानकोट के थाना डिवीजन नं. 1 में पहले भी एक मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है।
फोटो -3- पठानकोट में पुलिस द्वारा पकड़े गए दो नशा तस्कर साथ है पुलिस पार्टी।