{"_id":"5a8062934f1c1ba32a8b6d76","slug":"181518363283-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनेडा भेजने के नाम पर 12 लाख रूपये की ठगी मारने वाला ट्रेवल एजेंट गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैनेडा भेजने के नाम पर 12 लाख रूपये की ठगी मारने वाला ट्रेवल एजेंट गिरफतार
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे, एक गिरफ्तार
आरोपी की पत्नी और पिता फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी करने के आरोप में नामजद एक ट्रेवल एजेंट को पुलिस थाना किला लाल सिंह ने गिरफ्तार किया है। मामले में नामजद ट्रेवल एजेंट की पत्नी औैर पिता दोनों फरार हैं।
थाना किला लाल सिंह के एएसआई पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रेवल एजेंट मनीष कुमार वासी गोबिंदगढ़ को गांव सरवाली के मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। रंजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह वासी संघेडा थाना किला लाल सिंह ने एसएसपी बटाला को लिखित शिकायत दी थी कि उसे किसी जानकार ने बताया था कि गांव गोबिंदगढ़ एसएएस नगर मोहाली के रहने वाले ट्रेवल एजेंट मुनीष कुमार,उसकी पत्नी आशा रानी और पिता योगराज विदेश भेजते हैं। उक्त एजेंटों ने उसे कनाडा भेजने के लिए 13 लाख रुपये की मांग की थी। सौदा 12 लाख में तय हुआ। इसके बाद उन्होंने पहले एजेंटों को छह लाख रुपये दिए। इसके बाद ट्रेवल एजेंटों ने कहा कि उसका वीजा आने वाला है इसलिए बाकी राशि भी वह उसे दे दें। उन्होंने बाकी की राशि भी उन्हें दे दी। कई माह बीत गए लेकिन आरोपियों ने न पैसे वापस किए और न ही उसे कनाडा भेजा।