फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कश्मीर से ला जालंधर में सप्लाई करते थे नशा, काबू

कश्मीर से ला जालंधर में सप्लाई करते थे नशा, काबू

Sun, 29 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर से ला जालंधर में सप्लाई करते थे नशा, काबू
कश्मीर से लाकर जालंधर में नशा करना था सप्लाई, दो धरे
विज्ञापन

आरोपियों के पास से दस किलो भुक्की बरामद, आरोपियों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिला पुलिस ने दस किलो भुक्की समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जोगेंद्र पाल और रछपाल सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों लंबे समय से नशा तस्करी कर रहे थे। आरोपी जम्मू-कश्मीर से सस्ते दाम पर भुक्की लाकर पंजाब में महंगे रेट पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सीआईए स्टाफ के एसआई बलविंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने माधोपुर में टी-प्वाइंट पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान दो युवकों को एक बड़ा बैग लेकर आते देख उन्हें शक हुआ। दोनों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर बैग में से दस किलो भुक्की बरामद हुई है। उन्होनें बताया कि शुरुआती जांच में दोनों आरोपियों ने नशे के कारोबार में बीते लंबे समय से सक्रिय होने की बात कबूली है। उन्होंने कहा कि वे कश्मीर से भुक्की लेकर आ रहे थे, जिसे आगे जालंधर में सप्लाई करना था। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


फोटो -2- पठानकोट में भुक्की की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ मौजूद पुलिस पार्टी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed