फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पांच कांग्रेसी और सात अकालियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज

पांच कांग्रेसी और सात अकालियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज

Sat, 15 Dec 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पांच कांग्रेसी और सात अकालियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज
सभी केंद्र
विज्ञापन


पांच कांग्रेसी और सात अकालियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस
बटाला के गांव सैदपुर में दोनों पक्षों में चली गोली के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों पर की कार्रवाई
गोली चलने से दोनों पक्षों के पांच लोग हुए थे घायल, तीन को किया था अमृतसर रेफर
पुलिस ने आर्म्स एक्ट भी लगाया, फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव सैदपुर में गत दिन कांग्रेसी और अकाली समर्थकों के बीच हुई फायरिंग के बाद थाना किला लाल सिंह ने कांग्रेस पक्ष के पांच और सात अकालियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और असलाह एक्ट के तहत क्रास केस दर्ज किया है। मामले में अकाली समर्थकों ने झड़प का कारण पंचायती चुनाव बताया है। जबकि कांग्रेसी पक्ष के लोगों ने झड़प का कारण गांव में चल रहे सीवरेज कार्य से पैदा हुए विवाद को बताया है। फिलहाल दोनों पक्षों के किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव सैदपुर के पूर्व अकाली सरपंच हरभजन सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर ने बताया है कि शुक्रवार को कांग्रेसी गुट के पांच लोग उसके पति को आवाजें लगाने लगे, जब वह बाहर आया तो आरोपी पिटाई करने लगे। इसी बीच उसके जेठ का लड़का होशियार सिंह भी आ गया और आरोपियों ने राइफल और पिस्टल से उन पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। घायल सिमरजीत कौर के बयान पर थाना किला लाल सिंह में कांग्रेसी पक्ष के मनबीर सिंह, उसका बेटा लवदीप सिंह, बलदेव सिंह, करण सिंह और मनजिंदर सिंह सभी निवासी सैदपुर के खिलाफ धारा 307, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पूर्व अकाली सरपंच के साथ कुछ लोगों ने हमला किया
वहीं पुलिस ने पूर्व अकाली सरपंच समेत 7 अकालियों के खिलाफ भी क्रॉस मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गंभीर रूप से घायल जागीर सिंह के बयान पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में जागीर सिंह ने बताया है कि शुक्रवार को गांव में चल रहे सीवरेज का काम देखने वह, उसका मामा मनबीर सिंह और मामा का बेटा लवदीप सिंह गए थे। इसी दौरान गांव का पूर्व अकाली सरपंच हरभजन सिंह समेत कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और पिटाई करने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इस संबंध में थाना किला लाला सिंह में जागीर सिंह के बयान पर पूर्व अकाली सरपंच हरभजन सिंह, उसके भाई गुरदीप सिंह, सतनाम सिंह, हरदेव सिंह, भतीजा होशियार सिंह, मनजीत सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ धारा 307, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए थे
शुक्रवार को बटाला के गांव सैदपुर में कांग्रेसी और अकालियों के बीच झड़प हो गई थी। इस झड़प में हुई फायरिंग से दोनों ही पक्षों के पांच लोग घायल हो गये थे। घायलों में पूर्व अकाली सरपंच हरभजन की पत्नी सिमरजीत सिंह, सके जेठ का लड़का होशियार सिंह और मनजीत सिंह घायल हो गई थे। तीनों अकाली पक्ष के लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया था। जबकि कांग्रेसी पक्ष के लवदीप सिंह पुत्र मनबीर सिंह और मनबीर सिंह का भांजा जागीर सिंह दोनों घायल हो गये थे, जिनको बटाला के अस्पताल में दाखिल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed