फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जमीनी रंजिश के चलते हमला करके तीन महिलाओं व एक नौजवान को किया घायल

जमीनी रंजिश के चलते हमला करके तीन महिलाओं व एक नौजवान को किया घायल

Sat, 24 Nov 2018 09:55 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
जमीनी रंजिश के चलते हमला करके तीन महिलाओं व एक नौजवान को किया घायल
जमीनी रंजिश में हमला, पांच लोग घायल
विज्ञापन

दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, घायल अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरोे
गुरदासपुर। जमीनी रंजिश में एक युवक और महिलाओं पर हमला करके उन्हें घायल करने वाले 10 लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन तिब्बड़ में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी एएसआई विक्टर मसीह ने बताया कि गुरनाम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी मानेपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि वह अपने खेतों में काम कर रहा था। उसकी पत्नी सर्बजीत कौर व साली अमरजीत कौर निवासी कोटली हरचंद उससे मिलने खेतों की तरफ जा रही थी। रास्तें में आरोपियों ने उनपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब उनका बेटा मनप्रीत सिंह व पुत्री मनदीप कौर उन्हें छुड़वाने आई तो उन पर भी हमला करके घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां सर्बजीत कौर व मनप्रीत सिंह की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। गुरनाम सिंह ने बताया कि उसका आरोपियों के साथ 3 कनाल जमीन को लेकर अदालत में केस चल रहा है। इसपर आरोपी कब्जा करना चाहते थे और इसी रंजिश के चलते उसके पारिवारिक सदस्यों पर हमला किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी गोपी, साबी, लाडी, हरजीत कौर, राजू, सतनाम सिंह, विक्की, बलजीत कौर, सलविन्द्र कौर, लखबीर सिंह सभी निवासी गांव मानेपुर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार हो गए हैं। उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed