{"_id":"59fdf1854f1c1bd0538bb278","slug":"171509814661-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला पुलिस द्वारा गैंगस्टर से नशीला पदार्थ,राइफल और कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटाला पुलिस द्वारा गैंगस्टर से नशीला पदार्थ,राइफल और कारतूस बरामद
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर भगवानपुरिया का साथी गैंगस्टर गोली बटाला से गिरफ्तार
- पुलिस ने नशीला पदार्थ, राइफल, कारतूस और कार किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला ।
नशे और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बटाला पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथी गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक राइफल, 50 कारतूस के अलावा 20 ग्राम हेरोइन और आई ट्वंटी कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार गोली के खिलाफ बटाला के विभिन्न थानों में पहले से ही नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोली कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोप है कि जेल से बाहर हाने के बाद से ही वह नशीले पदार्थ की तस्करी के धंधे में सक्रिय था।
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि बटाला में नशा बेचने वालों और गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। जिले के सभी 13 थानों की पुलिस अलर्ट पर है। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोली गांव कोटली सूरत मल्ही का रहने वाला है और वह जेल में बंद जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम करता है। जग्गू का गांव भगवानपुर बटाला के थाना कोटली सूरत मल्ही है।