{"_id":"5b0598524f1c1bea408b73e6","slug":"161527093330-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक और ट्रक की आमने सामने हुई भिंडत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक और ट्रक की आमने सामने हुई भिंडत में बाइक सवार की मौत
Updated Wed, 23 May 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक और ट्रक की भिड़ंत में युवक की मौत
जीटी रोड स्थित गांव दयालगढ़ के पास हादसा, आरोपी ट्रक छोड़कर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। बटाला-गुरदासपुर जीटी रोड पर स्थित नजदीकी गांव दयालगढ़ के पास बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक लोडेड ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से ट्रक चालक अपना ट्रक वहीं छोड़ घटनास्थल से भाग निकला। सूचना मिलते ही दयालगढ़ पुलिस चौकी के कर्मचारी पहुंचे औैर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से की।
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार धर्मपाल (56) पुत्र मंगा राम वासी चंद्र नगर बटाला, हाल निवासी जालंधर अपने मोटर साइकिल पर गुरदासपुर की ओर से बटाला की तरफ आ रहा था। बोरियों से लदा हुआ ट्रक बटाला से गुरदासपुर की तरफ जा रहा था। जब दोनों वाहन गांव दयालगढ़ के पास पहुंचे तो आमने-सामने भिंड़त हो गई। इसमें बाइक सवार धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस संबंध में दयालगढ़ पुलिस चौकी के इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैै। आरोपी ट्रक चालक फरार है लेकिन जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही हैै।
फोटो- 23जीडीआरबीटीएलपी01 ऐ
कैप्शन- बटाला के गांव दयालगढ़ के पास हुये सडक़ हादसे में मृतक के बैग की जांच करते पुलिस अधिकारी।
फोटो- 23जीडीआरबीटीएलपी01 बी
कैप्शन- बटाला के जीटी रोड़ पर हुए सडक़ हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल