फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गांव पधरी में रात को फायरिग, लोगों में दहशत

गांव पधरी में रात को फायरिग, लोगों में दहशत

Sat, 22 Jun 2019 10:29 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
गांव पधरी में रात को फायरिग, लोगों में दहशत
तरनतारन। तरनतारन के गांव पधरी खुर्द में रात को किसी ने गोलियां चला दीं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। मनजिंदर सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह ने बताया कि गांव में उनकी डॉक्टर की दुकान है। दुकान के बाहर युवकों का जमावड़ा लगा रहता था। इसका ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया था। टोले में जोबन सिंह नामक युवक भी मौजूद था। रात को साढे़ आठ बजे जोबन सिंह अपने पिता सुक्खा सिंह के अलावा जयदीप सिंह, गुरजंट सिंह, सरबजीत सिंह, गुरचेत सिंह, सोनू संधू समेत आया व गली में आकर गालियां निकालने लगा। आरोपित ने जाते हुए फायरिंग भी की। डीएसपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि एसआई जसबीर सिंह ने मौके पर जाकर मनजिंदर सिंह के बयान दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed