{"_id":"5d0e5e6f8ebc3e11b25928a6","slug":"156122275111-amritsar-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात नौजवानों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक किसान की हत्या।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात नौजवानों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक किसान की हत्या।
अमृतसर। कस्बा खलचियां के अंतर्गत आते गांव सुधार राजपूता में शुक्रवार देर रात अज्ञात नौजवानों की ओर से की अंधाधुंध फायरिंग में एक किसान की मौत हो गई। इस दौरान किसान के साथ मौजूद खेत मजदूर देस राज को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे साथ ही स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक किसान का नाम जसवीर सिंह है।
विज्ञापन
जसवीर सिंह के बेटे नवराज सिंह ने पुलिस को बताया की उनके पिता जसवीर सिंह और उनके साथ काम करने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ काली व देस राज खेतों में धान की बुआई करने से पहले खेतों में पानी लगाकर घर लौट रहे थे। जब उनके पिता अपने साथियों के साथ खेत के कच्चे रास्ते से पक्की सड़क की तरफ से गांव की ओर आ रहे थे। तब अचानक ट्रैक्टर के सामने खड़े होकर तीन अज्ञात लोगों ने उनके पिता पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उनके पिता ट्रैक्टर चला रहे थे। उन्हें तीन गोलियां लगी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो कर नीचे गिर गए। एक गोली मजदूर देस राज को लगी। इस दौरान दूसरा मजदूर गुरप्रीत बाल-बाल बच गया। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनके पिता को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा की तीनों नौजवान फायरिंग करते हुए फरार हो गए। थाना खलचियां ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।