फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   थाने में घुसकर गुंडागर्दी, मुंशी की वर्दी फाड़ी

थाने में घुसकर गुंडागर्दी, मुंशी की वर्दी फाड़ी

Sat, 22 Jun 2019 10:29 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
थाने में घुसकर गुंडागर्दी, मुंशी की वर्दी फाड़ी
तरनतारन। थाना झब्बाल के गांव लालूघुम्मण में हुए विवाद को निपटाने के मौके पर मिनी बस आपरेटरों ने थाने में दाखिल होकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने मुंशी से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने इस बाबत 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव लालूघुम्मण में दर्शन सिंह व अजीत सिंह के बीच विवाद हुआ था। इस बाबत पुलिस के पास शिकायत आई। थाना झब्बाल के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह वड़ैच ने बताया कि एक गुट के पक्ष में मिनी बस आपरेटरों ने थाने के बाहर धरना देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच कुछ लोग थाने के भीतर दाखिल हुए और नारेबाजी करने लगे। मुंशी लखविंदर सिंह ने उक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने मुंशी लखविंदर सिंह से मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि मिनी बस ऑप्रेटर यूनियन के अध्यक्ष हरजीत सिंह मीयांपुर, गुरदेव सिंह, सुखपाल सिंह, कारज सिंह, अजीत सिंह, सोनू प्रधान, सतनाम सिंह समेत 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed