फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुलिस ने हत्यारे हरवंत को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्यारे हरवंत को किया गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2019 10:25 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारे हरवंत को किया गिरफ्तार
अमृतसर। परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने वाले हरवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए हरवंत सिंह की प्रेमिका व उसके भांजे कुलदीप ने भी उसका साथ दिया है। पुलिस उसकी प्रेमिका व भांजे की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस ने हरवंत सिंह को अजनाला की अदालत में पेश कर उसका चार दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार हरवंत सिंह के एक नहीं कई महिलाओं के साथ संबंध थे। उसकी पत्नी दविंदर कौर, बेटे लवरूप सिंह, ओंकार सिंह व बेटी सिमरनजीत हरवंत को संबंधों का विरोध करते थे। हरवंत सिंह ने परिवार से छुटकारा पाने के लिए अपने भांजे कुलदीप सिंह निवासी कमालपुरा व अन्य साथियों के साथ मिल कर परिवार को मौत के घाट उतारा। हरवंत ने अपने साथियों के साथ मिल कर परिवार के सदस्यों की लाशों को नहर में फेंक दिया। इस जघन्य अपराध का किसी को पता न चले इसके लिए हरवंत ने लाशों में ईंटें बांध दी। ताकि लाशे पानी में ऊपर न आ जाएं। बीती 16 जून की रात को इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हरवंत सिंह फरार हो गया।
विज्ञापन

जब गांववासियों को हरवंत व उसके परिवार के लापता होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसके साले को इसकी सूचना दी। उसके साले मेजर सिंह ने पुलिस को सूचन दी की उसके बहन व उसे दो बेटे, एक बेटी व जीजा की कोई जानकरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हरवंत सिंह व उसके परिवार के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को नहर में एक महिला की लाश मिली। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त मेजर सिंह से करवाई तो उसने बताया की यह लाश उसकी बहन की है। दविंदर कौर की लाश मिलने के बाद पुलिस को अंदेशा हो गया की परिवार के सभी सदस्यों की हत्या हो गई है। पुलिस ने नहर से लाशों को ढूंढने के लिए बीएसएफ की मदद से अभियान चलाया। अभियान के दौरान शुक्रवार दोपहर को हरवंत के बेटे लवरूप सिंह की लाश मिली थी। देर शाम उसकी बेटी सिमरनजीत कौर व बेटे ओंकार सिंह की लाशें बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed