फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कॉलेज की प्रधानगी चुनाव करवाने के बाद पुलिस ने तीन युवकों पर अवैद्य हथियार रखने के आरोप में किया मामला दर्ज

कॉलेज की प्रधानगी चुनाव करवाने के बाद पुलिस ने तीन युवकों पर अवैद्य हथियार रखने के आरोप में किया मामला दर्ज

Thu, 13 Jun 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज की प्रधानगी चुनाव करवाने के बाद पुलिस ने तीन युवकों पर अवैद्य हथियार रखने के आरोप में किया मामला दर्ज
हथियारों और कारतूस समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन युवकों पर अवैध हथियार रखने के आरोप में किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। हथियारों के बल पर कॉलेज का प्रधान बनाने के बाद तीन युवकों पर अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में सिटी पुलिस ने असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों में से पुलिस ने दो को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े आरोपियों से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर और मैगजीन समेत 8 राउंड बरामद हुए हैं। वीरवार को डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला और थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बटाला के एक कॉलेज की प्रधानगी का चुनाव हथियारों के जोर पर करवाकर सनमपीत सिंह को कॉलेज का प्रधान बनाकर जालंधर रोड के सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही सुखा सिंह मेहताब सिंह चौंक पर नाकाबंदी कर दी। स्पेशल चेकिंग के दौरान एक बुलेरो गाड़ी को रोका गया। बुलेरो गाड़ी में सनमप्रीत सिंह निवासी धीर रोड बटाला,बलकार सिंह निवासी हसनपुर कलां और पवनदीप सिंह निवासी मानोचाहल थे। मौके पर से सनमप्रीत सिंह तो भागने में सफल हो गया। मगर बलकार और पवनदीप सिंह को काबू कर लिया गया। बलकार सिंह से एक पिस्टल 30 बोर का समेत मैगजीन, तीन राउंड और 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जबकि पवनदीप सिंह से 32 बोर का एक रिवाल्वर और पांच राउंड बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना सिटी बटाला में तीनों ही आरोपी युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में नामजद फरार युवक को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। पकडे़ आरोपियों ने बताया है कि उनके साथ और भी युवक हैं जो उनके साथ कॉलेज में मौजूद थे।

फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी युवक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed