फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोर बैंक में घुसकर एलसीडी और सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गए

चोर बैंक में घुसकर एलसीडी और सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गए

Tue, 11 Jun 2019 10:01 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
चोर बैंक में घुसकर एलसीडी और सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गए
बटाला। चोरों ने सोमवार की रात को कादियां रोड पर कोआपरेटिव बैंक से तीन एलसीडी, सीसीटीवी कैमरा चुरा ले गए। बैंक का स्ट्रांग रूम खोलने में असफल रहे, जिससे कैश चोरों के हाथ नही लगा। चोर बैंक की छत पर लगा लोहा का जंगला तोड़ कर अंदर घुसे थे। वहीं जाते जाते चोर इसके अलावा अपनी पहचान छिपाने के लिए इस कोआपरेटिव बैंक के नजदीक अन्य दो बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी और सायरन भी तोड़ गए। बैंक में हुई चोरी के बारे में पुलिस चौकी अर्बन अस्टेट को सूचित कर दिया गया है। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोआपरेटिव बैंक के मैनेजर हरसिमरनजीत सिंह ने बताया कि चोरों ने बैंक की छत पर लगा जंगला तोड़ा और बाद में छत पर पड़े लोहे के एंगल के जरिये बैंक के अंदर दाखिल हुए। मैनेजर ने बताया कि बैंक हॉल में पहुंचने पर चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे चुराए और बाद में स्ट्रांग रूम की ओर दाखिल हुए। चोर स्ट्रांग रुम का लोहे का गेट तोड़ने में असमर्थ रहे। मैनेजर ने बताया कि चोर उनके बैंक से तीन एलसीडी और एक सीसीटीवी कैमरा चोरी करके ले गए और डीवीआर तोड़ गए हैं।
विज्ञापन

बैंक का सारा कैश स्ट्रांग रुम में ही था और वहीं पर लॉकर बने हैं। कोआपरेटिव बैंक से चोरी करने के बाद चोर इसी रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ गए और आईसीआईसीआई बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा और सायरन उखाड़ कर ले गए। इस संबंध में अर्बन स्टेट चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का जायजा लेने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बैंक के नजदीक बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed