फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कनाडा भेजने के नाम पर 1

कनाडा भेजने के नाम पर 1

Wed, 05 Jun 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर 1
बटाला। कनाडा भेजने के नाम पर एक युवक से दो ट्रेवल एजेंटों ने 18 लाख रुपये ऐंठ लिए। कादियां थाना पुलिस ने दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही आरोपी फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि गोबिंदर सिंह निवासी मुरादपुर ने कादियां पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह कनाडा जाने का इच्छुक था और उसके किसी रिश्तेदार ने उसका संपर्क ट्रेवल एजेंट राजविंदर निवासी खानपुर और सुमितपाल सिंह निवासी सठियाला से करवाया। दोनों एजेंटों ने उसे कनाडा भेजने के लिए 18 लाख रुपये ले लिए। पैसे लेने के बाद एजेंटों ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर जाली वीजा भेज दिया।
विज्ञापन

जब उसने वीजा की हार्ड कापी मांगी तो एजेंट उससे झूठ सच बोलने लगे। इसके बाद न तो एजेंटों ने उसे न कनाडा भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। ऐसा करके दोनों एजेंटों ने उससे धोखाधड़ी की है। डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता गोबिंदर सिंह के आरोपों की जां की गई। जांच में आरोप ठीक पाए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर उक्त दोनों एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल दोनों एजेंट पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed