{"_id":"5cf01117bdec220743639cc9","slug":"15592369348-amritsar-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारनः पुलिस ने तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का किया दावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तरनतारनः पुलिस ने तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का किया दावा
Thu, 30 May 2019 11:26 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तरनतारन के गांव ढोटियां में हुए तिहरे हत्याकांड का मामला उलझता जा रहा है। 23 मई को तरनतारन के गांव ढोटियां में जमीन के विवाद को लेकर किसान दलबीर सिंह उसकी पत्नी लखबीर कौर और 14 वर्षीय लड़की मनजिंदर कौर उर्फ पिंकी का बेरहमी से कत्ल हुआ था। हालांकि पुलिस तीहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
लेकिन मृतक की 90 वर्षीय मां रतन कौर, बहन, रिश्तेदारों और आरोपी के गांव वाले इसे पुलिस की नाकामी बताते हुए नामजद मुख्य आरोपी को मामले से बाहर करने और केवल अपनी पीठ थपथपाने के लिए किसी दूसरे को मुख्य आरोपी बनाकर मीडिया के सामने पेश करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
मृतक के रिश्तेदारों और गांववासियों का कहना है कि पुलिस इस मामले में फर्जी कहानी बनाकर मुख्य आरोपी को बचा रही है। पुलिस ने इस तिहरे हत्याकांड मामले में गांव तुड़ के गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को मुख्य आरोपी बताते हुए गिरफ्तार किया है। जबकि मृतक की बहन और गुरभेज सिंह के गांव वाले एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना लगाकर पुलिस पर असली आरोपी को बचाने और गुरभेज सिंह को इस मामले में फंसाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
तरनतारन की एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी इन्वेस्टिगेशन हरजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि 23 मई को गांव ढोटियां में जमीन के विवाद को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड के पीछे मृतक दलबीर सिंह के साला गुरभेज सिंह का हाथ था। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को उसके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस ने गुरभेज सिंह को पकड़ लिया है। शीघ्र ही उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।
जबकि दूसरी तरफ इस तिहरे हत्याकांड के लिए न्याय की मांग करने वाली मृतक दलबीर सिंह की 90 वर्षीय माता रतन कौर और उनके अन्य रिश्तेदारों का दावा है कि पुलिस ने इस मामले को आनन-फानन में सुलझाने के लिए बेवजह ही गुरभेज सिंह को इस मामले में नामजद कर लिया है।
जबकि इस तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसएसपी कार्यालय के बाहर गुरभेज सिंह के परिजनों ने भी पुलिस के खिलाफ धरना लगाते हुए ढोटियां में हुए तिहरे हत्याकांड के असली आरोपियों को पकड़ने की मांग की।