फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मां-बेटी ने संधिगत हालत में की आत्महत्या

मां-बेटी ने संधिगत हालत में की आत्महत्या

Mon, 27 May 2019 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटी ने संधिगत हालत में  की आत्महत्या
अमृतसर। गुरु नगरी के पॉश इलाके हुकम सिंह रोड की गली नंबर चार में रहने वाले पंजाब पावर कारपोरेशन में कार्यरत सब डिवीजन क्लर्क नरेश कुमार की पत्नी संतोष शर्मा (53) और बेटी शिल्पा (28) ने सल्फास की गोलियां निगल कर संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली है।घ् ार के भीतर मां-बेटी के शव मिलने से इलाके में हड़कम मच गया। मामला रविवार का है। पत्नी व बेटी के शव देख नरेश कुमार सदमे में है। नरेश कुमार कारपोरेशन के घी मंडी स्थित दफ्तर में कार्यरत है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल नरेश कुमार के घर पहुंच गया। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
विज्ञापन

नरेश कुमार ने बताया कि रविवार रात वह जब घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक वह घर की बेल बजाते रहे। जब घर से अंदर से कोई भी बाहर नहीं आया तो उसने सोचा की शायद मां-बेटी सो गई है। उन्होंने घर के बाहर के दरवाजे को जोर-जोर से खटखटाना शुरू कर दिया। कई बार बाहर से आवाजें लगाईं। दोनों में से कोई भी बाहर नहीं आया। उनकी अवाजें सुनकर पड़ोसी मदद के लिए आ गए। उसने पड़ोसियों को बताया की भीतर से दरवाजा खोलने के लिए कोई नहीं आ रहा है। पड़ोसियों ने उनकी मदद की। खिड़की के शीशे तोड़ कर दरवाजे को अंदर से खोला। जब वह अंदर दाखिल हुए तो उनकी पत्नी और बेटी के शव पड़े हुए थे। शवों से सल्फास की भी बदबू आ रही थी। उसी समय थाना राम बाग़ की पुलिस को पुरे मामले की जानकारी दी गयी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया, एसीपी जसप्रीत सिंह, एडीसीपी गुरनाम सिंह, सीआईए स्टाफ और थाना रामबाग की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस द्वारा मौके पर गहन जांच की गई। घर की तलाशी के दौरान पुलिस को आत्महत्या का कोई भी नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया गया है कि शिल्पा बीबीके डीएवी कालेज लारेंस रोड में लेक्चरार थी। संतोष शर्मा बीमार रहती थी। जोड़ों के दर्द के कारण उसने आत्महत्या की है। मां और बेटी में इतना प्यार था कि मां की मौत शिल्पा सहन नहीं कर पाई और उसने भी आत्महत्या कर ली। एएचओ ए डिवीजन मेहर सिंह का कहना है कि पता चला है कि दोनों आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद है।

बेटा मर्चेंट नेवी में करता है नौकरी
नरेश कुमार का बेटा चेतन शर्मा मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है। इस समय वह बेल्जियम में है। उसे मां और बहन की मौत के बारे में इसलिए नहीं बताया गया कि वह परेशान हो जाएगा। उसे केवल इतना कहा गया है कि उसकी मां और बहन की हालत ठीक नहीं है और अस्पताल में दाखिल है। देर शाम दोनों का संस्कार दुर्गियाना तीर्थ परिसर स्थ्ति शिवपुरी में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed