{"_id":"5ce96d6bbdec2207066caa08","slug":"155880182120-gurdaspur-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च की बन रही चार दिवारी को रोकने पर स्थिती तनावपूर्ण बनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चर्च की बन रही चार दिवारी को रोकने पर स्थिती तनावपूर्ण बनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। गांव भैणी बांगर में चर्च की निर्माणाधीन चारदीवारी रोकने पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई। इस पर मसीही भाईचारे ने रोष प्रकट किया। पुलिस ने बनती कार्रवाई का भरोसा देकर मामला शांत किया।
पादरी बलविंद्र मसीह, सुच्चा मसीह और गांव के लोगों ने बताया कि इस जगह पर गत दस वर्षों से कोर्ट में केस चल रहा था। अदालत ने मसीही भाईचारे के हक में अपना फैसला सुनाया था। इसके बावजूद गांव के व्यक्ति की ओर से चर्च की चारदीवारी के काम को रोक कर कोर्ट के फैसले की धज्जियां उड़ाई गईं। यह उनकी प्रार्थना चर्च है । मसीही भाईचारे के लोग प्रार्थना करने यहां आते हैं। यहां बाथरूम की बहुत कमी है। जब हम चारदीवारी बनाते हैं तो चर्च का पड़ोसी इस काम को रोक देता है। आज भी यह काम आरंभ किया गया था जिसे पडो़सी व्यक्ति ने रोक दिया। मसीही भाईचारे ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में डी एस पी संजीव कुमार ने दोनों गुटों से बातचीत की और मामले की शांत किया। डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि सारी जगह चर्च के नाम है । वह एक दो दिन में इसकी निशानदेही कराएंगे और काम आरंभ हो जाएगा। पड़ोसी व्यक्ति ने काम में दखलंदाजी करने के साथ कोर्ट के आदेश का पालना नहीं किया है। इस पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।