{"_id":"5cb0c2d5bdec221435567ae2","slug":"151555088085-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रिश्वत खोर एसएचओ को गिरफ्तार कर किया बर्खास्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने रिश्वत खोर एसएचओ को गिरफ्तार कर किया बर्खास्त
विज्ञापन
रिश्वतखोरी के आरोप में एसएचओ गिरफ्तार, 5 लाख रुपये बरामद
आरोपी बर्खास्त, अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। कस्बा अजनाला के एक दवा विक्रेता दीपक मेडिकल स्टोर के मालिक दीपक कुमार से नशीली गोलियां बरामद होने के बाद उनकी मदद करने के लिए थाना अजनाला के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर मनजिंदर सिंह ने सात लाख की रिश्वत मांगी। आरोपी के कब्जे से पांच लाख रुपये की राशि बरामद होने के बाद एसएसपी देहाती परमपाल गांधी ने उसे गिरफ्तार कर नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को अजनाला की एक अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दरिया है। पुलिस ने पांच लाख की राशि बरामद करने का दावा भी किया है। इस बात की जानकारी एसएसपी गांधी ने एक पत्रकार सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि दवा विक्रेता दीपक कुमार ने कुछ दिन पहले मनजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत की थी कि उनकी दुकान से बरामद नशीली गोलियों के केस में मदद करने के लिए एसएचओ ने दस लाख की रिश्वत मांगी है। दोनों के बीच सात लाख का सौदा हुआ। उसके बाद भी केस में कोई मदद न होने के कारण उसके भाई धीरज कुमार ने पुलिस को एक लिखित शिकयत की थी। इस शिकायत की जांच कराई गई। जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि मनजिंदर सिंह ने सात लाख की रिश्वत ली है। उसके आधार पर उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आईजी ने उसको बर्खास्त कर दिया है। बाकी दो लाख की बरामदगी के लिए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है।