फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हैरोइन समेत मारूति कार सवार 2 काबू, 1 फरार

हैरोइन समेत मारूति कार सवार 2 काबू, 1 फरार

Thu, 15 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
हैरोइन समेत मारूति कार सवार 2 काबू, 1 फरार
हेरोइन समेत मारुति कार सवार 2 काबू, 1 फरार
विज्ञापन

तरनतारन। स्पेशल टास्ट फोर्स (एसटीएफ) तरनतारन की टीम ने 100 ग्राम हेरोइन समेत मारुति कार सवार 2 व्यक्तियों को काबू किया है। जबकि 1 मौके से फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट अधीन केस दर्ज किया है। एसटीएफ के डीएसपी कृपाल सिंह ने बताया कि एएसआई जसपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बस अड्डा खब्बे डोगरा के नजदीक नाकाबंदी की थी। इस दौरान सफेद रंग की मारुति कार को आते देखा। एसटीएफ टीम को देखकर कार सवार हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्लू आढ़तिया पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव कालेके अमृतसर फरार हो गया। टीम ने कार सवार बंटी पुत्र नंद लाल निवासी गांव जीजन थाना नौगराऊ जिला छत्रपुर मध्य प्रदेश हाल निवासी चीमा कालोनी गांव वड़ैच डेरा ब्यास (अमृतसर) और नरिंदर प्रकाश उर्फ निंदी पुत्र दिलबाग राय निवासी दोबुर्जी थाना दीनानगर (गुरदासपुर) को काबू करके तलाशी ली तो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed