{"_id":"5af8654c4f1c1be4408b4fa0","slug":"151526228300-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोप में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के आरोप में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 13 May 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में ट्रेवल एजेंट पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी ट्रेवल एजेंट पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह वासी डेरा बाबा नानक ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपने बेटे गुुरप्रीत सिंह को दुबई भेजने के लिए ट्रेवल एजेंट हरपाल सिंह वासी गांव दुलोनंगल हाल वासी दुबई को पांच लाख 50 हजार रुपये दिए थे। दोनों में सौदा हुआ था कि हरपाल सिंह गुरप्रीत सिंह को दुबई में नौकरी दिलवायेगा और वहां से उसको ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर भी देगा। इसके बाद एजेंट ने उसके बेटे को दुबई तो भेज दिया मगर वहां न तो उसके बेटे को नौकरी दिलवाई, न ही उसके बेटे को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर दिया। अब वह उनके पैसे भी वापस नहीं कर रहा। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत की पड़ताल डीएसपी डेरा बाबा नानक ने की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर आरोपी ट्रेवल एजेंट हरपाल सिंह के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।