फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अवैद्य संबंधों में रोड़ा बन रहे पति पर प्रेमी संग मिलकर डीजल डालकर आग लगा दी

अवैद्य संबंधों में रोड़ा बन रहे पति पर प्रेमी संग मिलकर डीजल डालकर आग लगा दी

Sat, 30 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
अवैद्य संबंधों में रोड़ा बन रहे पति पर प्रेमी संग मिलकर डीजल डालकर आग लगा दी
प्रेमी के साथ डीजल डाल पति को जलाया
विज्ञापन

झुलसा पति अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में दाखिल
बटाला।
संबंधों में रोड़ा बन रहे पति पर पत्नी और उसके प्रेमी ने डीजल डाल कर जिंदा जलाकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने पत्नी उसके प्रेमी और सास के खिलाफ पुलिस थाना घुमाण में मामला दर्ज किया है। गंभीर रूप से झुलसे पति को अमृतसर के गुरुनानक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

थाना घुमान के एएसआइ जगतार सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे सिकंदर सिंह निवासी गांव जमालपुर थाना ब्यास ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी थाना घुमान के गांव अतेपुर की रहने वाली अमनप्रीत कौर के साथ हुइ थी। शादी के बाद वह अपना गांव छोड़कर ससुराल में ही रहने लगा था। सिकंदर सिंह ने बताया कि वह रोजगार के लिए गुजरात में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। घर से दूर होने के कारण वह साल में एक-दो बार ही घर आ पाता था। उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी अमनप्रीत कौर के संबंध सुप्रीत सिंह वासी गांव वाड़े के साथ बन गए। छुट्टी पर घर आने पर उसे अपनी पत्नी के संबंधों के बारे पता चला। जब उसने अपनी विरोध किया तो उसकी पत्नी अमनप्रीत कौर और सुप्रीत सिंह और अमनप्रीत कौर की मां हरभजन कौर ने मिल कर सोते समय उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलस जाने के कारण उसे अमृतसर के गुरू नानक अस्तपाल में दाखिल करवाया गया। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed