फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डेरा बाबा नानक की भारत-पाकि सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठिये को मार गिराया

डेरा बाबा नानक की भारत-पाकि सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठिये को मार गिराया

Mon, 05 Mar 2018 06:36 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
डेरा बाबा नानक की भारत-पाकि सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने एक घुसपैठिये को मार गिराया
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------
बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया
डेरा बाबा नानक के पास घन्नियां के बेट की पोस्ट से घुसपैठ की कर रहा था कोशिश
मृतक से कुछ भी बरामद नहीं हुआ और न ही हुई पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा पर सोमवार को सुबह सवेरे भारतीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को ढेर कर दिया। डेरा बाबा नानक के पास घन्नियां के बेट की पोस्ट पर बीएसएफ की 164 बटालियन ने इस घुसपैठिये को मार गिराया।
बीएसएफ के डीआईजी राजेश शर्मा ने बताया कि घन्नियां के बेट की पोस्ट पर तैनात जवानों ने सोमवार को सुबह करीब पांच बजे सीमा पर कुछ हलचल देखी। तभी एक युवक पाकिस्तान की सीमा पार करके भारत के इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस पर बीएसएफ के जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी। इसके बाद भी वह नही रुका तो आखिरकार बीएसएफ जवानों को गोली चलानी पड़ी। गोली लगने घुसपैठिये की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि मृतक युवक की कोई पहचान नही हो सकी और न ही उससे कुछ बरामद हुआ है, यहां तक मृतक के कपड़ों पर टेलर का भी टैग तक नही है। डीआईजी ने बताया कि शव थाना डेरा बाबा नानक पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस की ओर से धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 72 घंटे तक पाकिस्तान क्लेम करता है तो शव दे दिया जाएगा। ऐसा न होने पर उसका दाह संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed