{"_id":"5ac110b14f1c1bc2618b4e68","slug":"131522602161-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी की जमीन में घुसकर काटे पेड़, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी की जमीन में घुसकर काटे पेड़, कार्रवाई की मांग
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन में घुसकर काटे पेड़, कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
पठानकोट।
जिले के गांव घियाला में एक जमींदार ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी जमीन में लगे पेड़ धक्केशाही से काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कटाई तो रुकवा दी लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
पीड़ित जुगल किशोर पुत्र रत्न चंद निवासी घियाला ने बताया कि उनके गांव में उनकी दो एकड़ जमीन है। उक्त जमीन का झगड़ा किसी व्यक्ति के साथ चल रहा था लेकिन कोर्ट में मामला जाने के बाद उन्होंने कोर्ट केस जीत लिया है। बावजूद इसके कुछ दिन पहले विपक्षी गुट ने उनकी जमीन में घुसकर पेड़ काट लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गुट के लोग 25-30 पेड़ काटकर साथ ले गए हैं। इसके बाद स्थानीय नंगलभूर पुलिस चौकी को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने कटाई रुकवा दी। इसके बाद करीब 30-35 पेड़ कटे हुए वहीं छोड़कर आरोपी चले गए। बावजूद इसके पुलिस ने न तो आरोपियों को पकड़ा और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उन्होंने एसएसपी से भी मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गुट उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दे रहा है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
फोटो -10- पठानकोट में मामले की जानकारी देते पीड़ित जमींदार जुगल किशोर।