{"_id":"5abbc02e4f1c1be3298b4600","slug":"131522253870-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोड कैरियर वाहन का बैटरी समेत सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोड कैरियर वाहन का बैटरी समेत सामान चोरी
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोड कैरियर वाहन से सामान चोरी
पठानकोट।
मामून स्थित वार्ड नं. 19 में लोड कैरियर वाहन की बैटरी, स्टेपनी और जैक चोर उड़ा ले गए। वाहन के मालिक ने इसकी शिकायत थाना मामून की पुलिस से कर दी है। वहीं राष्ट्रीय हिंदू सेना ने क्षेत्र में एक महीने में तीसरी चोरी होने पर रोष जताया है।
राष्ट्रीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कालू और गाड़ी के मालिक तिलक राज पुत्र प्रेम नाथ निवासी वार्ड नं. 19 ने बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी मंगलवार रात घर के पास खड़ी की थी। जब उन्होंने सुबह गाड़ी स्टार्ट करनी चाही तो नहीं हुई। जब वह बैटरी चेक करने लगे तो बैटरी गायब थी साथ ही गाड़ी के छत पर पड़ी स्टेपनी व जैक भी ग़ायब था। राष्ट्रीय हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश कालू ने बताया की इस वार्ड में महीने की यह तीसरी चोरी है। पहले भी चोर इसी वार्ड नं. 19 से मंदिर का दानपात्र व एक कार का शीशा तोड़ म्यूजिक़ सिस्टम चुरा ले गये थे। तिलक राज ने बताया कि इसकी शिकायत थाना मामून की पुलिस को कर दी है।
फोटो -4- पठानकोट में चोरी संबंधी बताते हुए मालिक व हिन्दू सेना के नेता।