फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पांच नकाबपोश हमलावरों ने मर्चेंट नेवी के घर पर की फायरिंग,एक आरोपी काबू

पांच नकाबपोश हमलावरों ने मर्चेंट नेवी के घर पर की फायरिंग,एक आरोपी काबू

Sun, 27 Jan 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
पांच नकाबपोश हमलावरों ने मर्चेंट नेवी के घर पर की फायरिंग,एक आरोपी काबू
मर्चेंट नेवी कैप्टन के घर पर फायरिंग, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में एक हमलावर को लगी गोली, पुलिस को मिले चार कारतूस और 11 खोल
पुलिस ने किया पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव खोदेबांगर में मर्चेंट नेवी से छुट्टी पर आए एक कैप्टन के घर पर शुक्रवार रात को अंधाधुंध फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि हमलावर पांच थे। वहीं जवाब में कैप्टन की तरफ से चलाई गोली से एक हमलावर के जख्मी होने की भी आशंका जताई जा रही है क्योंकि मौके से पुलिस को खून के कुछ धब्बे मिले हैं। पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों पर हत्या का प्रयास करने और असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को नाकाबंदी के दौरान मामले से जुड़े एक आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी निवासी काड़कियां को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी फरार हो गया। यह जानकारी एसपी इन्वेस्टिगेशन विपिन चौधरी ने दी।
मर्चेंट नेवी में कैप्टन हरपाल सिंह ने बताया कि वह 24 जनवरी को छुट्टी पर घर आया था। उसके पिता सूबेदार अवतार सिंह काम से चंडीगढ़ गए हुए थे। 25 जनवरी की रात करीब दस बजे कुछ नकाबपोश लोगों ने उनके घर के मुख्य गेट के नीचे से घर की तरफ सीधी फायरिंग करनी शुरू कर दी। अज्ञात युवकों की तरफ से पिस्टल द्वारा करीब 40-50 राउंड फायर किए गए। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नकाबपोशों की तरफ से मुख्य गेट पर भी कई फायर किए गए। गेट पर चढ़ कर और गेट के नीचे से चलाई गई गोलियों में से एक गोली शीशे को तोड़ती हुई जाली से आर-पार होती हुई उसके बेडरूम की दीवार में जा लगी।
विज्ञापन

कैप्टन हरपाल सिंह ने बताया कि करीब 5 मिनट की फायरिंग के बाद जब उसने अपनी लाइसेंसी राइफल से 2 फायर किए तो कुछ छर्रे गेट पर चढ़कर सीसीटीवी कैमरा उतार रहे एक युवक की टांग में लगे। घायल के साथी उसको आई-20 कार में बिठकार गांव वीला की ओर ले गए। हरपाल सिंह ने बताया कि इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से खून के कुछ धब्बे मिले हैं, जो जख्मी हमलावर के हो सकते हैं और खून के सैंपल ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौका-ए-वारदात से 4 बिना चले कारतूस और 11 चले हुए कारतूसों के खोल बरामद किए गए हैं। कैप्टन हरपाल सिंह के बयान पर पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक आरोपी धरा
एसपी इन्वेस्टिगेशन विपिन चौधरी ने बताया कि 25 जनवरी की रात हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। रविवार सुबह ही फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव काड़कियां में फायरिंग से संबंधित एक आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी निवासी काड़कियां को एक आई-20 कार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका एक अन्य साथी फरार हो गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।




फोटो- 27जीडीआरबीटीएलपी01ऐ
कैप्शन - घटना की जानकारी देते हुये कैप्टन हरपाल सिंह और उसके पिता अवतार सिंह
फोटो- 27जीडीआरबीटीएलपी01बी
कैप्शन - सीसीटीवी में कैद आरोपी हमलावरों की तस्वीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed