फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   डेयरी मालिक को गोली मारने वाले चार आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

डेयरी मालिक को गोली मारने वाले चार आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

Thu, 17 Jan 2019 10:02 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
डेयरी मालिक को गोली मारने वाले चार आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार
विदेशी पिस्टल, दो दातर और जिंदा कारतूस बरामद
विज्ञापन

डेयरी मालिक को गोली मारने वाले चार आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। दस दिन पहले फतेहगढ़ चूड़ियां में पन्नू डेयरी के मालिक भूपिंदर सिंह को डेयरी में घुसकर गोली मारकर जख्मी करने वाले हमलावरों में से 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार फरार हैं। हमलावरों से पुलिस ने हमले में प्रयोग किए गए तेजधार हथियार दो दातर, यूएसए का 7.65 बोर का विदेशी पिस्तौल, चला हुए एक कारतूस और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस को यह भी पता चला है कि वारदात के समय जो यूएसए का पिस्तौल था वह यूपी स्टेट से खरीदा गया था। वहीं पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। यह हमला मूछ को तांव देने और एक-दूसरे को घूरने की पुरानी रंजिश के कारण हुआ था।

इस संबंध में थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि 6 जनवरी को फतेहगढ़ चूड़ियां के मेन बाजार में स्थित पन्नू डेयरी में घुसकर हथियारबंद व्यक्तियों की तरफ से डेयरी पर काम करते समय भूपिंदर सिंह पर फायर कर दिया था, जिस कारण वह जख्मी हो गया और अमृतसर में उपचाराधीन था। इसके अलावा तेजधार हथियारों से भूपिंदर सिंह के फुफेरे भाई हरदीप सिंह और हरदीप सिंह के दोस्त नीरज कुमार पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया था, जो फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन रहे हैं। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने हरदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए अजय मसीह और प्रिंस मसीह निवासी वार्ड नंबर 12 फतेहगढ़ चूड़ियां, प्रिंसपाल निवासी झंजिये कलां, पीटर मसीह निवासी वार्ड नंबर 6 फतेहगढ़ चूड़ियां, आकाश गिल निवासी बेरियांवाला समेत 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 336, 323, 148,149 आईपीसी और 25,27,54,59 असल्लाह एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की तो आरोपी प्रिंसिपल सिंह, करतार सिंह, अजय मसीह और प्रिंस मसीह को गिरफ्तार करके उनसे हमले में प्रयोग किए दो दातर, विदेशी पिस्तौल, चला हुए एक कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


फोटो- 17जीडीआरबीटीएलपी01 ऐ
कैप्शन- फतेहगढ़ चूडियां पुलिस की हिरासत में चारआरोपी
फोटो- 17जीडीआरबीटीएलपी01 बी
कैप्शन- पुलिस द्वारा बरामद किये हथियार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed