{"_id":"59e636834f1c1b9e678b655f","slug":"121508259459-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरा गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार
दो दर्जन वारदातों को दिया है अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
शहर की पुलिस ने करीब दो दर्जन लूट की वारदात करने वाले जोगा गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना समेत चार लोग पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस ने सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
आरोपियों की पहचान जोगा सिंह मंजीत सिंह नौशहरा गांव और अमन कुमार व बलदेव सिंह निवासी वेरका के तौर पर हुई है। इनके पास से लूट का लैपटॉप, दो बाइक, दो चाकू व अन्य सामान बरामद हुए हैं। एडीसीपी (टू) लखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान इन चारों को गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात पुलिस ने इन चारों को संदेह होने पर रोका। चारों दो बाइक पर सवार थे। आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही घेर लिया। तलाशी में हथियार, लैपटॉप व अन्य सामान मिला। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बाइक भी इस गैंग ने हथियारों के बल पर लूटी थी। पूछताछ में अब तक यह खुलासा हुआ है कि यह चारो देर रात या फिर सुबह के पहले पहर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस से बचने के लिए यह गांवों की पंगडंडियों का सहारा लेते हुए वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते थे। इस गिरोह के बारे में पुलिस को पहले भी सूचना थी। पुलिस रिमांड में चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।